फोटो-वीडियो

Mahakumbh 2025: महाकुंभ को समर्पित दो गीत लॉन्च, देखें वीडियो

Mahakumbh: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महाकुंभ 2025 को समर्पित आकाशवाणी और दूरदर्शन द्वारा निर्मित विशेष गीत बुधवार को लॉन्च किए। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि कैलाश खेर द्वारा गाए गए गीत महाकुंभ है को दूरदर्शन द्वारा तैयार किया गया।

महाकुंभ है
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि कैलाश खेर द्वारा गाए गए गीत महाकुंभ है को दूरदर्शन द्वारा तैयार किया गया। प्रसिद्ध लेखक आलोक श्रीवास्तव द्वारा लिखे गए इस गीत के बोल संगीतकार क्षितिज तारे ने तैयार किए हैं। इस गीत में आस्था, परंपरा और उत्सव के संगम को खूबसूरती से पिरोया गया है जो महाकुंभ को परिभाषित करता है।

जय महाकुंभ का शुभारंभ
वैष्णव ने प्रयागराज में 12 साल में एक बार होने वाले उत्सव को समर्पित आकाशवाणी की एक विशेष रचना जय महाकुंभ का भी शुभारंभ किया। रतन प्रसन्ना की आवाज और संतोष नाहर तथा रतन प्रसन्ना के संगीत ने इस गीत को जीवंत कर दिया है।

महाकुंभ में होंगे दस डिजिटल खोया-पाया केंद्र, मिलेगी सारी जानकारी
उत्तर प्रदेश पुलिस ने लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए महाकुंभ मेला क्षेत्र में दस अत्याधुनिक डिजिटल खोया-पाया केंद्र स्थापित किए हैं। अधिकारियों ने यहां बताया कि इन केंद्रों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए प्रतीक्षा कक्ष और चिकित्सा कक्ष शामिल हैं। परिवारों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं और बच्चों के लिए अलग से जलपान क्षेत्र की व्यवस्था की गई है।

महाकुंभ से दो लाख करोड़ रुपये तक की आय का अनुमान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि इस महाकुम्भ में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिससे प्रदेश में दो लाख करोड़ रुपये तक की आर्थिक वृद्धि होने की उम्मीद है। आदित्यनाथ ने यहां एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भारत अपनी प्राचीन विरासत पर गर्व कर रहा है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button