Sheikh Hasina: क्या शेख हसीना वापस जाएंगी बांग्लादेश, क्यों छोड़ना पड़ा था देश?

बांग्लादेश (Bangladesh) की यूनुस सरकार ने भारत को एक राजनयिक संदेश भेजकर अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को ढाका वापस भेजने की मांग की है। शेख हसीना गत पांच अगस्त से भारत में निर्वासन में रह रही हैं। उन्होंने छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया था, जिससे उनके 16 साल से जारी शासन का अंत हो गया था।
शेख हसीना को इसलिए छोड़ना पड़ा था देश
अब सवाल यह उठता है कि बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना क्या वापस बांग्लादेश जाएंगी? बांग्लादेश में प्रदर्शनों की वजह से उन्हें देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। तब से वह भारत में रह रही हैं।
बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई
बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति पर केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने चिंता व्यक्त की है और कहा है कि सरकार इस पर करीब से नजर रख रही है। उन्होंने जम्मू में आयोजित रोजगार मेले में यह बात कही। मंत्री ने बांग्लादेश, म्यांमार और पाकिस्तान के साथ भारत की सीमाओं की सुरक्षा में भूमिका के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की सराहना भी की। यह बयान बांग्लादेश की वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक स्थिति के मद्देनजर आया है, जो कि काफी जटिल है। बांग्लादेश का इतिहास भी काफी पुराना और जटिल रहा है, जिसमें कई महत्वपूर्ण घटनाएं और आंदोलन शामिल हैं।



