राजनीति
नितिन गडकरी बोले, जाति के नाम पर चुनाव जीतने वाले अपने समुदाय के लिए कुछ नहीं करते

Delhi News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि जाति के नाम पर चुनाव जीतने वाले लोग अपने समुदाय के लिए कुछ नहीं करते, बल्कि अपने परिवार के सदस्यों को चुनाव में उतारने के लिए टिकट मांगते हैं।
कहा, हर कोई यह साबित करना चाहता है कि वह पिछड़ा है
एक सवाल के जवाब में नितिन गडकरी ने कहा कि अब राजनीति में समस्या यह है कि पिछड़ापन एक राजनीतिक हित बन गया है, इसलिए हर कोई यह साबित करना चाहता है कि वह पिछड़ा है। (भाषा)



