शहर-राज्य

Rajasthan News: वन विभाग ने जयपुर की आवासीय कॉलोनी में घुसे तेंदुए को बेहोश कर पकड़ा

Jaipur News: राजस्थान में जयपुर के विद्याधर नगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुए ने तीन लोगों पर हमला कर दिया। घंटों के अभियान के बाद तेंदुए को बेहोश कर पकड़ लिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सीपीडब्ल्यूडी के सरकारी अतिथि गृह के बगीचे में मिला तेंदुआ
उप वन संरक्षक जगदीश गुप्ता ने बताया कि शनिवार को विद्याधर नगर में एक तेंदुए के घुसने की सूचना मिली, जिसके बाद तलाशी अभियान के दौरान तेंदुआ सीपीडब्ल्यूडी के सरकारी अतिथि गृह के बगीचे में मिला। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button