क्राइम
Rajasthan Crime: कोटा में नकली पुलिस बनकर आए तीन लोगों ने घर से लूटे 36 लाख रुपये, रसोइये का किया अपहरण

राजस्थान (Rajasthan) के कोटा शहर में नकली पुलिस बनकर आए तीन लोगों ने एक घर से 36 लाख रुपये लूट लिए और वहां काम कर रहे रसोइये का अपहरण कर लिया। इस घटना के बाद से लोगों में दहशत है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
गुमानपुरा पुलिस थाने के अंतर्गत क्षेत्र में हुई वारदात
यह घटना सोमवार दोपहर गुमानपुरा पुलिस थाने के अंतर्गत क्षेत्र में घटी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। (भाषा)



