राजनीति

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में अगर कांग्रेस जीती तो रोजगार सृजन होगा, प्रदेश नशामुक्त बनेगा : राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा की सत्ता में आने के बाद कांग्रेस रोजगार सृजन पर जोर देगी तथा राज्य को नशामुक्त किया जाएगा जिससे हर परिवार खुशहाल होगा। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा फैलाई गई बेरोजगारी की बीमारी ने हरियाणा की जड़ों, युवाओं के भविष्य और प्रदेश की सुरक्षा को गहरे संकट में डाल दिया है। (भाषा)

राहुल गांधी का ट्वीट
राहुल गांधाी ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा है कि भाजपा की फैलाई बेरोजगारी की बीमारी ने हरियाणा की जड़ों, युवाओं के भविष्य और प्रदेश की सुरक्षा को गहरे संकट में डाल दिया है।

हरियाणा की कुछ बहनों ने विजय संकल्प यात्रा के दौरान आश्रय दिया, बहुत प्यार से घर की रोटी खिलाई और साथ ही प्रदेश की जटिल समस्याएं समझाईं।

आज, भारत में सबसे अधिक बेरोजगारी हरियाणा में है। इसका कारण है – भाजपा ने एक दशक में प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने वाली हर प्रणाली की रीढ़ तोड़ दी है।

  • गलत GST और नोटबंदी से छोटे व्यापारों की कमर तोड़ दी
  • अग्निवीर से सेना की तैयारी करने वाले युवाओं का हौंसला तोड़ा
  • काले कानूनों से कृषि व्यापार करने वालों की हिम्मत तोड़ी
  • खिलाड़ियों से समर्थन छीनकर उनका सपना तोड़ा
  • परिवार पहचान पत्र से सरकारी भर्ती रोककर परिवारों को तोड़ा

इसका नतीजा:

  • नशे के गिरफ्त में बर्बाद होता युवा हुनर
  • अपराध की राह पकड़ते निराश नौजवान
  • डंकी जैसे खतरों के सफर से तबाह होते परिवार

प्रदेश में आने वाली कांग्रेस सरकार दो लाख पक्की नौकरियों की भर्ती करेगी और हरियाणा को नशा मुक्त बनाएगी।

हरियाणा की बहनों को वचन दिया है कि इस तबाही को रोकूंगा, उनके बच्चों की रक्षा करूंगा – रोजगार वापस आएगा, और हर परिवार खुशहाल होगा।

(सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button