राजनीति
Haryana Election 2024 : हरियाणा में ‘दर्द के दशक’ का अंत करेंगे: राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जारी कांग्रेस के घोषणापत्र का हवाला देते हुए शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी की सरकार राज्य में ‘दर्द के दशक’ का अंत करेगी।
कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने शनिवार को राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें किसानों के कल्याण के लिए एक आयोग के गठन, शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए दो करोड़ रुपये, रोजगार सृजन समेत कई वादे किए गए हैं। (भाषा)



