क्राइम
MP News : इंदौर की चाट-चौपाटी पर छोटे कपड़ों में घूमने को लेकर युवती पर केस दर्ज

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इंदौर की एक मशहूर चाट-चौपाटी पर एक युवती के छोटे कपड़ों में घूमने से मचे बवाल के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में शुक्रवार को मामला दर्ज किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
तुकोगंज पुलिस थाने के प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 56 दुकान चाट-चौपाटी पर हाल ही में कम कपड़ों में घूमती नजर आई युवती पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। (भाषा)


