Miss India Worldwide 2024: ध्रुवी पटेल बनीं मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024

अमेरिका (America) में कंप्यूटर इंफॉर्मेशन सिस्टम की छात्रा ध्रुवी पटेल (Dhruvi Patel) को मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 (Miss India Worldwide 2024) बनीं है। मिस इंडिया वर्ल्डवाइड भारत से बाहर आयोजित की जाने वाली सौंदर्य प्रतियोगिता है।
बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं ध्रुवी पटेल
ध्रुवी पटेल बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की दूत भी बनना चाहती हैं। न्यूजर्सी के एडिसन में मिस इंडिया वर्ल्डवाइड का ताज पहनाए जाने के बाद ध्रुवी ने कहा कि मिस इंडिया वर्ल्डवाइड का खिताब जीतना अभूतपूर्व सम्मान है। यह ताज से कहीं बढ़कर है। ये मेरी विरासत, मेरे मूल्यों और वैश्विक स्तर पर दूसरों को प्रेरित करने का अवसर प्रदान करता है।
सूरीनाम की लीजा अब्दोएलहक फर्स्ट रनरअप रहीं
सूरीनाम की लीजा अब्दोएलहक फर्स्ट रनरअप रहीं, जबकि नीदरलैंड की मालविका शर्मा सेकेंड रनरअप रहीं। मिसेज की श्रेणी में त्रिनिदाद और टोबैगो की सुआन मुटेट विजेता रहीं। स्नेहा नांबियार फर्स्ट रनरअप और ब्रिटेन की पवनदीप कौर सेकेंड रनरअप रहीं। किशोरियों की टीन श्रेणी में ग्वाडेलोप की सिएरा सुरेट को मिस टीन इंडिया वर्ल्डवाइड का ताज पहनाया गया। नीदरलैंड की श्रेया सिंह और सूरीनाम की श्रद्धा टेडजो क्रमश: फर्स्ट और सेकेंड रनरअप घोषित की गईं।
31वीं सौंदर्य प्रतियोगिता
गौरतलब है कि सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन न्यूयॉर्क की इंडिया फेस्टिवल कमेटी द्वारा किया जाता है और इसका नेतृत्व भारतीय-अमेरिकी नीलम और धर्मात्मा सरन ने किया। इस वर्ष यह 31वीं सौंदर्य प्रतियोगिता थी। (भाषा)



