राजनीति

Bulldozer: मायावती बोलीं, बुलडोजर ध्वस्तीकरण पर केंद्र पूरे देश के लिए एक समान दिशा निर्देश बनाए, अखिलेश ने कही ये बात

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने बुधवार को ध्वस्तीकरण के लिए बुलडोजर (Bulldozer) के इस्तेमाल की बढ़ती प्रवृत्ति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस पर केंद्र को आगे आकर पूरे देश के लिए एक-समान दिशा निर्देश बनाने चाहिए। बसपा अध्यक्ष ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि बुलडोजर विध्वंस कानून के राज का प्रतीक नहीं होने के बावजूद इसके प्रयोग की बढ़ती प्रवृति चिन्तनीय है। वैसे बुलडोजर व अन्य किसी मामले में जब आम जनता सहमत नहीं होती है तो फिर केंद्र को आगे आकर उस पर पूरे देश के लिए एक-समान दिशा निर्देश चाहिए, जो नहीं बनाए जा रहे हैं।

अखिलेश यादव बोले, बुलडोजर का दुरुपयोग करने वालों की विध्वंसक राजनीति को भी किनारे लगा दिया
यूपी के पूर्व सीएम और सपा के अध्यक्ष ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि न्याय के सर्वोच्च आदेश ने बुलडोजर को ही नहीं बल्कि बुलडोजर का दुरुपयोग करने वालों की विध्वंसक राजनीति को भी किनारे लगा दिया है।

  • आज बुलडोजर के पहिये खुल गए हैं और स्टीयरिंग हत्थे से उखड़ गया है।
  • ⁠ये उनके लिए पहचान का संकट है जिन्होंने बुलडोज़र को अपना प्रतीक बना लिया था।
  • ⁠अब न बुलडोजर चल पाएगा, न उसको चलवाने वाले।
  • ⁠दोनों के लिए ही पार्किंग का समय आ गया है।
  • आज बुलडोजरी सोच का ही ध्वस्तीकरण हो गया है।

अब क्या वो बुलडोजर का भी नाम बदलकर उसका दुरुपयोग करेंगे? दरअसल, ये जनता का सवाल नहीं, एक बड़ी आशंका है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button