टॉप न्यूज

Manipur News : मणिपुर में घाटी वाले पांच जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद, स्कूल और कॉलेज भी बंद रहेंगे

मणिपुर (Manipur) सरकार ने मंगलवार शाम एक संशोधित आदेश जारी करके कहा कि छात्रों के उग्र आंदोलन के मद्देनजर इंटरनेट सेवा केवल राज्य के पांच घाटी जिलों में निलंबित होगी। इससे पहले राज्य सरकार ने पूरे राज्य में पांच दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने की एक अधिसूचना जारी की थी। हालांकि इससे पहले खबर थी कि मणिपुर सरकार ने मंगलवार दोपहर तीन बजे से 15 सितंबर दोपहर तीन बजे तक पांच दिनों के लिए राज्य में इंटरनेट और मोबाइल डेटा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

सभी सरकारी और निजी कॉलेज 11-12 सितंबर को बंद
मणिपुर में सभी सरकारी और निजी कॉलेज 11-12 सितंबर को बंद रहेंगे। यह जानकारी मणिपुर सरकार ने दी।

केंद्र सरकार करे हस्तक्षेपः कॉनराड संगमा
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने कहा कि मणिपुर में लगातार जो परिस्थितियां बन रही हैं, वो जटिल हैं क्योंकि यहां अलग-अलग समुदायों के लोग हैं और एक तरह से इतिहास ने भी मणिपुर में कई अलग-अलग स्तरों पर संघर्षों को जन्म दिया है। इसलिए मौजूदा स्थिति भी काफी जटिल हो गई है। मेरा मानना ​​है कि भारत सरकार को इसमें हस्तक्षेप करने की जरूरत है, जहां हम यहां एक राजनीतिक समाधान लेकर आएं, जहां हम हर समुदाय से एक तरह से विश्वास लेकर आएं, ताकि हम सबको एक मंच पर ला सकें और तय कर सकें कि आगे कैसे बढ़ना है। ये सोच, ये मंच और ये अनुकूल माहौल लाना बहुत जरूरी है और मेरा मानना ​​है कि भारत सरकार के अलावा कोई भी ये नहीं कर पाएगा। (भाषा/एएनआई)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button