राजनीति

Uttarakhand Election : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव न लड़ने के सवाल पर हरीश रावत बोले, मैं पार्टी के लिए काम करूंगा

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 (Uttarakhand Assembly Election 2027) में चुनाव न लड़ने के सवाल पर रविवार को देहरादून में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत (Harish Rawat) ने कहा कि मैं पार्टी के लिए काम करूंगा। मैंने देखा है कि जब भी मैं प्रचारक की भूमिका में रहा हूं, तब मेरी भूमिका ज्यादा असरदार रही है।

कहा, यदि मेरी भूमिका बतौर प्रचारक होगी तो मैं पार्टी के लिए ज्यादा बेहतर काम कर पाऊंगा
हरीश रावत ने कहा कि 2022 में भी मेरी यही इच्छा थी, लेकिन बहुत देर बाद मेरे चुनाव लड़ने की बात हुई। चुनाव के दौरान बहुत सारे काम होते हैं। मैं समझता हूं कि यदि मेरी भूमिका बतौर प्रचारक होगी, तो मैं पार्टी के लिए ज्यादा बेहतर काम कर पाऊंगा। (एएनआई)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button