टॉप न्यूज

Lucknow Building Collapse: लखनऊ में तीन मंजिला इमारत गिरी, पांच लोगों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार शाम करीब पांच बजे तीन मंजिला एक इमारत ढह गई, जिसके मलबे में दबकर पांच व्यक्तियों की मौत हो गई। इस हादसे में 24 अन्य घायल हुए हैं, जबकि कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है। एसडीआरएफ, दमकल विभाग व अन्य टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही हैं। अब तक 15 लोगों को बचाया गया है।

योगी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
यूपी सीएमओ के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्रांसपोर्ट नगर, लखनऊ में बिल्डिंग गिरने से हुए हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों, एसडीआरएफ और एनडीआरएफृ की टीमों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

राजनाथ सिंह ने लखनऊ से जिलाधिकारी से की बात
रक्षा मंत्री और लखनऊ से लोकसभा सांसद राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि लखनऊ में एक भवन के गिरने से हुई दुर्घटना का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैंने लखनऊ के जिलाधिकारी से फोन पर बातचीत करके घटनास्थल पर हालात की जानकारी प्राप्त की है। स्थानीय प्रशासन मौके पर राहत एवं बचाव कार्य कर रहा है और पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button