राजनीति

Haryana Election: हरियाणा में गठबंधन पर ‘आप’ ने कहा, जो भी हमें कमजोर आंकेगा, वह भविष्य में पछताएगा, सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Assembly Election 2024) के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर अनिश्चितता के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को चेतावनी दी कि जो लोग पार्टी को “कम आंकते हैं”, उन्हें पछताना पड़ेगा। आप के राष्ट्रीय सचिव (संगठन) संदीप पाठक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी हरियाणा में सभी 90 सीटों पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

हरियाणा में पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने भाजपा से इस्तीफा दिया
जींद में हरियाणा के पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। जींद जिले के सफीदों निवासी आर्य ने भाजपा द्वारा टिकट नहीं दिए जाने पर निराशा जताई। उन्होने शनिवार को ही सफीदो सीट से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

बजरंग पुनिया बोले, हमारे आंदोलन का राजनीति से कोई लेनादेना नहीं था
रोहतक में कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पुनिया मैं सभी का धन्यवाद करता हूं, हमें जितना प्यार कुश्ती में मिला है, मुझे लगता है कि उतना ही प्यार राजनीति में भी मिलेगा। हमने पहले ही बैठकर यह तय किया था कि विनेश चुनाव लड़ेंगी और हम सब विनेश के साथ हैं। मैं संगठन में रहकर काम करूंगा। हमारे आंदोलन का राजनीति से कोई लेनादेना नहीं था। हमारे आंदोलन को लेकर उनका (भाजपा) काम है नैरेटिव फैलाना कि आंदोलन कांग्रेस ने आयोजत कराया था लेकिन ऐसा कुछ नहीं है, पूरे देश ने आंदोलन को देखा और पूरा देश खिलाड़ी बेटियों के साथ खड़ा है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button