JK Election: भाजपा ने जारी की 15 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें-कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जम्मू-कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में रविवार को हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप दिया गया। भाजपा ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की।
किश्तवाड़ से शगुन परिहार, डोडा से गजय सिंह राणा, भदरवाह से दलीप सिंह परिहार और रामबाण से राकेश ठाकुर को मैदान में उतारा है। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार चुनाव हो रहे हैं। घाटी में बीजेपी का मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी से होगा। जम्मू में बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर होगी।। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



