देश-दुनिया
LK Advani: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को तबीयत में सुधार के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

LK Advani News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को स्वास्थ्य में सुधार के बाद सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
इसलिए कराया गया था अस्पताल में भर्ती
लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण के कारण 16 अक्टूबर को इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में किया जा रहा था। (भाषा)



