राजनीति

UP Assembly Election 2027: अखिलेश यादव बोले, यूपी विधानसभा चुनाव 2027 का घोषणापत्र 26 नवंबर को जारी करेगी सपा

UP Election: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को घोषणा की है कि उनकी पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र 26 नवंबर को जारी करेगी, जिस दिन संविधान दिवस भी है।

संविधान दिवस पर जारी करेंगे जन-मन का मैनीफेस्टो
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिय एक्स पर लिखा है कि सत्ताइस का संकल्प : पीडीए का प्रणपत्र, संविधान दिवस 26 नवंबर 2026 के लोकतांत्रिक पावन अवसर पर हम जारी करेंगे जन-मन का मैनीफेस्टो।

अगले वर्ष होगा चुनाव
उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीट के लिए चुनाव अगले वर्ष की शुरुआत में होने हैं। चुनाव कार्यक्रम की अभी घोषणा नहीं की गई है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button