देश-दुनिया

CJP Protest: सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को बंद करने के नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर शुक्रवार को यह कहते हुए तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया कि आशा करते हैं कि सभी लोग समझदारी से काम लेंगे।

यह भी कहा सुप्रीम कोर्ट ने
प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार करते हुए कहा कि हम आशा करते हैं कि सभी लोग समझदारी से काम लेंगे। इन दिनों में छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी चलती है। हम जानते हैं कि इस फैसले से पूरे परिवारों को कितनी मुश्किलों और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button