देश-दुनिया
School Roof Collapse: पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरने से 29 लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल

Pakistan News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में बृहस्पतिवार को एक निजी स्कूल की छत गिरने से 28 बच्चों और एक शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
स्कूल का मालिक गिरफ्तार
पेशावर के कैपिटल सिटी पुलिस प्रमुख मियां सईद ने बताया कि हादसा शहर के अंदरूनी इलाके में स्थित दिर कॉलोनी में हुआ। उन्होंने बताया कि स्कूल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। (भाषा)



