SIR: कांग्रेस ने एसआईआर को लेकर अमित शाह पर साधा निशाना, पूछा कितने घुसपैठियों के नाम हटाए?

Congress: कांग्रेस ने बुधवार को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या वह यह कहना चाहते हैं कि मतदाता सूची से बाहर हुए करीब 14 करोड़ भारतीय नागरिक घुसपैठिये हैं ?
कितने घुसपैठियों को वापस भेजा गया?
कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि केंद्रीय गृह मंत्री, जो एसआईआर का बचाव कर रहे हैं, उनसे तीन बहुत ही आसान और सीधे सवाल हैंः कितने घुसपैठियों की पहचान की गई? कितने घुसपैठियों के नाम हटाए गए? कितने घुसपैठियों को वापस भेजा गया? 100 करोड़ भारतीयों को एसआईआर प्रक्रिया से गुजरना पड़ा है। उन्हें इसके नतीजे जानने का हक है। असल बात यह है कि शाह इंस्टिगेटेड रिमूवल (एसआईआर) के सूत्रधार बार-बार घुसपैठियों का मुद्दा इसलिए उठाते हैं ताकि लोगों का ध्यान उस सच्चाई से हटाया जा सके कि डेस्परेट डुओ (बेताब जोड़ी) ने लगभग 14 करोड़ भारतीयों से वोट देने का उनका संवैधानिक अधिकार छीन लिया है। क्या वह यह कह रहे हैं कि ये 14 करोड़ भारतीय घुसपैठिए हैं? क्या गृह मंत्री के तौर पर उन्होंने घुसपैठियों की संख्या में हुई इस भारी बढ़ोतरी की निगरानी की है? (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



