देश-दुनिया

BIMSTEC: बिम्सटेक ने दिल्ली घोषणापत्र को दी मंजूरी, सीमा पार से होने वाले आतंकवाद और तस्करी से निपटने पर जोर

Amit Shah: बिम्सटेक देशों ने मंगलवार को दिल्ली घोषणापत्र को मंजूरी दे दी और क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा तथा विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सीमा-पार से होने वाले आतंकवाद, आतंकी वित्तपोषण और कट्टरपंथ से निपटने पर जोर दिया है।

सरकार के एक बयान के अनुसार, बिम्सटेक समूह ने आतंकवाद और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले हिंसक चरमपंथ की भी कड़ी निंदा की, जिसमें सीमा-पार से होने वाले आतंकवाद भी शामिल हैं, चाहे इसे कहीं भी, किसी के भी द्वारा और किसी भी मकसद से अंजाम दिया गया हो।

बिम्सटेक देश यह सुनिश्चित करें कि आतंकवादियों को क्षेत्र में पनाह न मिले : अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बिम्सटेक देशों से आतंकवाद से निपटने, आतंकवादी गतिविधियों के वित्तपोषण और संगठित अपराध पर अंकुश लगाने तथा यह सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय सहयोग मजबूत करने का आह्वान किया कि आतंकवादियों को इस क्षेत्र में पनाह न मिले।

नेपाल के गृह मंत्री ने बिम्सटेक के दौरान अमित शाह से मुलाकात की
भारत और नेपाल ने पारस्परिक सुरक्षा सहयोग और सीमा प्रबंधन को मजबूत करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटने और आपदा प्रबंधन क्षमता बढ़ाने के तरीकों पर मंगलवार को चर्चा की। नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुंग ने यहां पहली बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) गृह मंत्री स्तरीय बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button