राजनीति

UP Politics: जानें, यूपी में कौन-किसे कहां से चुनाव लड़ने की दे रहा है चुनौती, किसने-क्या कहा?

UP Election: उत्तर प्रदेश (यूपी) में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति अभी से गरमाने लगी है। कई सियासी दलों के नेता एक-दूसरे को चुनाव लड़ने की चुनौती दे रहे हैं। सभी सियासी दलों ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार चुनाव रोचक होने की संभावना है।

ओवैसी बोले, योगी को संभल और अखिलेश को गोरखपुर से लड़ना चाहिए विधानसभा चुनाव
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्‍यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संभल से और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव को गोरखपुर से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए। ओवैसी ने सोमवार को लखनऊ में पत्रकारों से कहा कि आज अयोध्या में सबसे बड़ा मुद्दा राम मंदिर के लिए एकत्र किए गए दान में हेराफेरी का है, जो हजारों करोड़ रुपये का है। जो आरोपी अभी जेल में हैं, वे जमानत पाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि जिन्होंने असल में चोरी की है, वे आजाद घूम रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश की चुनौती स्वीकार की, से चुनाव लड़ने का दिया निमंत्रण
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुनौती शनिवार को स्वीकार कर ली और उन्हें अयोध्या से चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर अखिलेश ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पवन का झोंका आएगा, अहंकार सब उड़ जाएगा।

अयोध्या में अहंकारी लोग पवन के झोंके में उड़ जाएंगे : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को दावा किया कि अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से उनकी पार्टी के उम्मीदवार पवन पांडेय प्रतिद्वंद्वियों को हराएंगे और अहंकारी लोग पवन के झोंके में उड़ जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) में लोकनायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अहंकारी लोग पवन के झोंके में उड़ जाएंगे। किसका टिकट पहले तय किया गया? वह अयोध्या से पवन पांडेय हैं।

योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने की सलाह दी थी, चुनौती नहीं: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने संबंधी उनका बयान राजनीतिक सलाह थी, न कि कोई चुनौती। इससे एक दिन पहले अयोध्या पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने बृहस्पतिवार को योगी आदित्यनाथ को सीधी चुनौती देते हुए कहा था कि बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री अगर इतने ही आश्वस्त हैं तो उन्हें अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाना चाहिए। अखिलेश यादव ने बलिया के सिकंदरपुर में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देने संबंधी सवाल पर कहा कि यह राजनीतिक सलाह थी कि अगर वह अयोध्या से इतने ही आश्वस्त हैं और उन्होंने कहा है कि 15 दिन के अंदर दूध का दूध और पानी हो जाएगा, तो उन्हें यही फैसला लेना चाहिए और अगला चुनाव अयोध्या से लड़ना चाहिए।

मुख्‍यमंत्री अगर इतना ही आश्‍वस्‍त हैं तो खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को उप्र के मुख्‍यमंत्री को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्‍यमंत्री अगर इतना ही आश्‍वस्‍त हैं तो खुद अयोध्‍या से चुनाव लड़कर दिखाएं। अयोध्या में सपा के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत के मौके पर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्‍यमंत्री को यह चुनौती दी। सबकी नजर यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button