Dhruv Rathee: ध्रुव राठी बोले-मुझे हिरासत में नहीं लिया गया, मेरा अपहरण किया गया

CJP Protest: यूट्यूबर ध्रुव राठी ने रविवार को दावा किया कि 10 अक्टूबर को दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होने वाले प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले, सादे कपड़ों में आए लोगों ने उन्हें उनके घर से अगवा कर लिया और उन्हें अलग-अलग पुलिस थानों में ले जाया गया। ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा कि शनिवार सुबह करीब सात बजे जब वह सो रहे थे, तब सादे कपड़ों में लगभग 20 लोग उनके घर में दाखिल हुए।
यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत से रिहा किया गया
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार देर रात रिहा कर दिया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक सूत्र ने कहा कि अगर वह (राठी) निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद जंतर-मंतर जाने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें दोबारा हिरासत में लिया जा सकता है या उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। (भाषा)



