CJP Protest: सीईसी के इस्तीफा देने तक पीछे नहीं हटेंगे, कॉजपा ने जंतर-मंतर पर रविवार को भी प्रदर्शन का किया आह्वान

Delhi News: कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने शनिवार को मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के खिलाफ तब तक प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प जताया, जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते। कॉजपा ने रविवार सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर फिर से प्रदर्शन करने की घोषणा की। इस बीच, दिल्ली यातायात पुलिस ने नई दिल्ली और मध्य दिल्ली में संभावित पाबंदियों को लेकर चेतावनी जारी की।
संयुक्त राष्ट्र ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की बड़े पैमाने पर हिरासत पर जताई चिंता
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय ने शनिवार को दिल्ली में बड़े पैमाने पर हुए प्रदर्शनों के दौरान लोगों को हिरासत में लिए जाने पर चिंता जताई। संयुक्त राष्ट्र ने भारतीय अधिकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने के अधिकार का सम्मान करने और मनमाने ढंग से हिरासत में लिए गए लोगों को तत्काल रिहा करने का आग्रह किया।
केसी वेणुगोपाल बोले-सीईसी के खिलाफ सोमवार को मार्च निकालेगा इंडिया गठबंधन, सीजेआई को सौंपा जाएगा ज्ञापन
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया आगामी सोमवार को वोट चोरी के आरोपों को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च निकलेगा और भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत को ज्ञापन सौंप कर हस्तक्षेप की मांग करेगा। केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन के सांसद, नेता, कार्यकर्ता और लोकतंत्र की चिंता करने वाले नागरिक इस मार्च में शामिल होंगे। (भाषा)



