देश-दुनिया

Women Safety: महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए कैब चालक का सत्यापन और आपात बटन की व्यवस्था हो, एनसीडब्ल्यू ने जारी की गाइडलाइंस

NCW: एप आधारित परिवहन सेवा का उपयोग करने वाली महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने चालकों की पृष्ठभूमि की विस्तृत जांच, सभी कैब में अनिवार्य आपात बटन, रात के समय अतिरिक्त सुरक्षा उपाय और मार्ग बदलने या संदिग्ध रूप से गाड़ी रुकने पर उसी क्षण आपात संदेश जारी किये जाने की सिफारिश की है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने इसलिए उठाय ये कदम
राष्ट्रीय महिला आयोग ने यह कदम उन कई मामलों को ध्यान में रखते हुए उठाया है, जिनमें एप-आधारित परिवहन सेवा का उपयोग करने वाली महिला यात्रियों को परेशान किया गया या उन पर हमला किया गया। इसके अलावा, चालक या गाड़ी की पहचान में अंतर, निर्धारित मार्ग से अलग जाना, गलत व्यवहार, पीछा करना, असुरक्षित जगह पर उतारना और आपात स्थिति में देर से मदद मिलने जैसी चिंताएं भी शामिल हैं। एनसीडब्ल्यू ने एप-आधारित और डिजिटल ट्रांसपोर्ट सेवाओं का इस्तेमाल करने वाली महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विस्तृत गाइडलाइंस जारी की हैं।(सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button