राजनीति

Maharashtra Politics: राहुल गांधी बोले-महाराष्ट्र के छात्र फडणवीस सरकार की शिक्षा व्यवस्था और अन्याय से त्रस्त, वहां के छात्रों के साथ खड़ी है कांग्रेस; एक इंच भी नहीं हटेंगे पीछे

Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि वह और कांग्रेस महाराष्ट्र के छात्रों के साथ खड़े हैं और उनकी मांगों को लेकर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे।

महाराष्ट्र के छात्र फडणवीस सरकार की शिक्षा व्यवस्था और अन्याय से त्रस्त
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि महाराष्ट्र के छात्र फडणवीस सरकार की शिक्षा व्यवस्था और अन्याय से त्रस्त हैं। आदिवासी छात्र अपनी मांगें लेकर मुंबई पहुंचे – कुछ बस से, और कुछ पैदल चलकर। उनकी मांगें क्या हैं? आदिवासी आश्रमशालाओं और छात्रावासों में बुनियादी सुविधाएं। छात्रवृत्ति। वही, चीजे जो किसी भी बच्चे का हक हैं। मुंबई में रुकने की जगह नहीं थी, तो कांग्रेस ने उन्हें तिलक भवन में ठहराया। और आज सुबह होने से पहले – पुलिस कांग्रेस कार्यालय के अंदर घुसी और इन बच्चों को उठाकर ले गई। आजाद मैदान पर प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही। जो बच्चे नासिक से पैदल चलकर आए, उनको ये जवाब मिला। उधर पुणे में एमपीएससी के अभ्यर्थी सत्याग्रह पर बैठे हैं। ये मांगें नई नहीं हैं – मैंने मुख्यमंत्री फडणवीस से इन पर बात की थी। तब कुछ नहीं हुआ। इसीलिए आज ये बच्चे सड़क पर हैं। मैं और कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र के छात्रों के साथ खड़े हैं। हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button