देश-दुनिया

Court News: जिमखाना क्लब पर केंद्र के फैसले के खिलाफ याचिका पर विचार करे दिल्ली हाईकोर्ट

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट से दिल्ली जिमखाना क्लब के 11 सदस्यों की उस याचिका पर विचार करने को कहा, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा क्लब के 27.3 एकड़ परिसर को अपने अधीन लेने और इसके बाद शुरू की गई बेदखली की कार्रवाई को चुनौती दी गई है।

जानें, क्या है मामला
प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ को क्लब के सदस्यों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट ने यह कहते हुए उनकी याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था कि केंद्र के फैसले को केवल क्लब ही चुनौती दे सकता है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button