देश-दुनिया
CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस ज्यादतियों की जांच के लिए समिति के पुनर्गठन से किया इनकार

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित ज्यादतियों की जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय उच्चाधिकार प्राप्त समिति के पुनर्गठन से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि समिति के खिलाफ लगाए गए आरोप केवल अटकलों और पहले से बनी धारणाओं पर आधारित हैं।
जानें, क्या कहा पीठ ने
प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने कहा कि समिति का गठन उच्चतम स्तर की निष्पक्षता और पारदर्शिता के मानकों के साथ-साथ निष्पक्ष दृष्टिकोण से उसकी सहायता के लिए किया गया है। (भाषा)



