क्राइम

Delhi Crime : जीएसटी से संबंधित 15.78 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में कंपनी का साझेदार गिरफ्तार

Delhi News: वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिकारियों ने लोहे और इस्पात के सामान का व्यापार करने वाली एक फर्म के साझेदार को फर्जी तरीके से 15.78 करोड़ रुपये से अधिक का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) प्राप्त करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

जांच में हुआ ये खुलासा
केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) दिल्ली दक्षिण आयुक्तालय की कर चोरी रोधी शाखा द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फर्म ने कई कंपनियों द्वारा जारी किए गए बिल के आधार पर अमान्य आईटीसी का लाभ उठाया था। इनमें से कई कंपनियां अस्तित्वहीन, निष्क्रिय, निलंबित या रद्द पाई गईं। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button