देश-दुनिया

Hindi Diwas: अमित शाह बोले, हिंदी की प्रगति तभी सार्थक है, जब अन्य भारतीय भाषाओं को भी बढ़ावा और संरक्षण मिले

Hindi Diwas 2026: हिंदी दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि हिंदी की प्रगति तभी सार्थक है जब वह अन्य भारतीय भाषाओं के सम्मान, प्रचार-प्रसार और संरक्षण को सुनिश्चित करते हुए आगे बढ़े।

योगी आदित्यनाथ ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को हिंदी दिवस के अवसर पर सभी प्रदेश वासियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर की गई एक पोस्ट में कहा कि हिंदी दिवस की सभी हिंदी प्रेमियों और प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

जानें, 14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस
हिंदी उन भाषाओं में शुमार है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा बोली और समझी जाती है। महात्मा गांधी ने कहा था कि हिंदी जनमानस की भाषा है और उन्होंने इसे देश की राष्ट्रभाषा बनाने की सिफारिश भी की थी। हिंदी को 14 सितंबर 1949 को राजभाषा का दर्जा दिया गया, लिहाजा इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। संविधान सभा ने देवनागरी लिपि वाली हिंदी के साथ ही अंग्रेजी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया। वर्ष 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा घोषित किया। हालांकि, पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया। तब से 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button