क्राइम

UP Crime: यूपी के चंदौली में 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय पुलिस और विशेष कार्य बल (एसओजी) की टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन करोड़ 92 लाख रुपये मूल्य का सोना बरामद किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) नामेन्द्र रावत ने बताया कि तस्करों की पहचान मुबारक शेख (45) और मनीष कुमार (38) के रूप में हुई है, जिन्हें मंगलवार देर रात नवही पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से सोना बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button