क्राइम
ED Raid: ईडी ने मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े धन शोधन मामले में चार राज्यों में की छापेमारी

Enforcement Directorate: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े धन शोधन मामले में तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और केरलम में समन्वित रूप से कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है।
30 ठिकानों की तलाशी ली गई
अधिकारियों के अनुसार, धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत की जा रही इस कार्रवाई के दौरान कुल 30 ठिकानों की तलाशी ली गई है। इनमें तमिलनाडु के चेन्नई और रामनाथपुरम, केरल के कोच्चि, कन्नूर, मलप्पुरम और त्रिशूर के अलावा कुछ अन्य स्थान भी शामिल हैं। (भाषा)



