देश-दुनिया
PM Modi: उज्बेकिस्तान में योग सत्र में शामिल हुए पीएम मोदी

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ताशकंद में योग फेडरेशन ऑफ उज्बेकिस्तान द्वारा आयोजित योग सत्र में शामिल हुए। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर किया है।

उज्बेकिस्तान में योग
विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उज्बेकिस्तान में योग का जबरदस्त आकर्षण है। यह लोगों व संस्कृतियों को एक साथ ला रहा है तथा भारत और उज्बेकिस्तान के बीच लोगों से लोगों के संबंधों को मजबूत कर रहा है। (भाषा)



