क्राइम
Red Fort Blast Case: दिल्ली की अदालत ने लालकिला विस्फोट मामले में एनआईए के आरोपपत्र का लिया संज्ञान

NIA: दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को लालकिला विस्फोट मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा दाखिल 7,500 पन्नों के आरोपपत्र का संज्ञान लिया है।
विस्फोट में 11 लोगों की हो गई थी मौत
पिछले साल 10 नवंबर को लालकिले के पास एक कार में हुए विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। इस कार को डॉ उमर उन नबी चला रहा था। (भाषा)



