क्राइम

Punjab Crime: पंजाब के अमृतसर में हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़, आठ पिस्तौल व तीन किलो हेरोइन बरामद; छह गिरफ्तार

Punjab News: पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को कहा कि अमृतसर में पुलिस ने हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल दो अलग-अलग मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से आठ पिस्तौल और लगभग तीन किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पंजाब में आपराधिक तत्वों के बीच बांटने के लिए ड्रोन के जरिए मंगा रहे थे हथियार और नशीले पदार्थों की खेप
गौरव यादव ने सोशल मीडिया एक पर एक पोस्ट में लिखा है कि अमृतसर की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल और काउंटर इंटेलिजेंस ने दो अलग-अलग ऑपरेशन में हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों का पर्दाफाश किया है। उन्होंने छह आरोपियों को पकड़ा है और 2.920 किलोग्राम हेरोइन के साथ आठ हाई-एंड पिस्तौल बरामद की हैं। शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी सीमा पार तस्करी में शामिल थे और पंजाब में आपराधिक तत्वों के बीच बांटने के लिए ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थों की खेप मंगा रहे थे।

अमृतसर में अलग-अलग एफआईआर दर्ज
अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल पुलिस स्टेशन में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। आगे की जांच जारी है, ताकि तस्करी के नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों की पहचान की जा सके और इस नेटवर्क के आगे-पीछे के कनेक्शन का पता लगाया जा सके। पंजाब पुलिस सीमा पार तस्करी पर कड़ी नजर रखने और नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों व अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button