देश-दुनिया

Raksha Bandhan: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, बच्चों ने गुप्ता को हाथ से बनी राखियां बांधीं और मुख्यमंत्री ने उन्हें उपहार एवं चॉकलेट दीं। रेखा गुप्ता ने बच्चों से बातचीत की और उनके स्कूल, पढ़ाई और परिवार के बारे में पूछा। कई बच्चों ने इस अवसर पर कविताएं और गीत भी सुनाए।

जानें, क्या कहा रेखा गुप्ता ने
रेखा गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन महज एक धागा नहीं, बल्कि एक दूसरे के प्रति प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। बच्चों के एक समूह ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने उनके स्वच्छ यमुना अभियान से प्रेरणा ली है। रेखा गुप्ता ने उनकी रचनात्मकता और जागरूकता की सराहना करते हुए उन्हें दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

कहा, बच्चों के बीच त्योहारों की खुशी कुछ और ही होती है
रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिय एक्स पर लिखा है कि बच्चों के बीच त्योहारों की खुशी कुछ और ही होती है। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से आए मेरे प्यारे लिटिल फ्रेंड्स के साथ रक्षाबंधन मनाया। इन्होंने बहुत प्यार से बहुत सारी राखियां बांधी, जमकर मिठाई खिलाई और फिर शुरू हुई अनलिमिटेड बातें, हंसी और ढेर सारी शरारतें। मेरे बच्चों, तुम्हारा यह प्यार मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं। तुम्हारी मुस्कान हमेशा यूं ही खिलती रहे, तुम्हारे सपनों को हर अवसर मिले और दिल्ली तुम्हारे लिए हमेशा सुरक्षित और संभावनाओं से भरी रहे। कलाई पर बहुत सारी राखियां हैं और दिल में तुम सबका ढेर सारा प्यार। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button