राजनीति

Goa Politics: अरविंद केजरीवाल बोले-गोवा में आप को वोट देकर भाजपा को हराएं, केंद्र ई-20 नीति को वापस ले लेगा

Goa News: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर गोवा की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को वोट देती है, तो केंद्र सरकार चुनाव परिणाम घोषित होने के पांच दिन के भीतर ई-20 पेट्रोल नीति को वापस ले लेगी।

भाजपा पर साधा निशाना
अरविंद केजरीवाल ने गोवा के मतदाताओं से आप के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि सत्तारूढ़ दल अब अहंकारी हो गया है तथा लोगों को उसे हराना चाहिए।

कहा, वरना मैं राजनीति छोड़ दूंगा
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर 10 मार्च, 2027 के बाद गोवा में हमारी सरकार बनती है, तो राज्य में पांच दिनों के भीतर ई-20 पेट्रोल की बिक्री पर रोक लगा दी जाएगी। वरना, मैं राजनीति छोड़ दूंगा। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button