टॉप न्यूज
Court News: खुद को दोषी ठहराने के फैसले के खिलाफ ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अदालत का किया रुख

नयी दिल्ली: ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली हाईकोर्ट में निचली अदालत के उस फैसले के खिलाफ याचिका दायर की है, जिसमें उसे खुद को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पेश करके जालसाजी करने का दोषी ठहराया गया है। यह जालसाजी कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर ने वर्ष 2017 में भ्रष्टाचार के एक मामले में जमानत हासिल करने के लिए एक विशेष न्यायाधीश को प्रभावित करने के मकसद से की थी।
इन टिप्पणियों को हटाने की मांग की
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने निचली अदालत के फैसले में अपने चरित्र के बारे में की गई अपमानजनक, निंदात्मक, कलंकपूर्ण और अनावश्यक टिप्पणियों को हटाने की मांग की है। (भाषा)


