देश-दुनिया
Electric Vehicle: नितिन गडकरी बोले-देश का ईवी बाजार 2030 तक 20 लाख करोड़ रुपये का होगा, पांच करोड़ रोजगार भी पैदा होंगे

Nitin Gadkari: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत का इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार वर्ष 2030 तक बढ़कर 20 लाख करोड़ रुपये का हो जाएगा और इससे पांच करोड़ रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
57 लाख बिजलीचालित वाहन पंजीकृत
नितिन गडकरी ने सीआईआई-आईटीसी टिकाऊ विकास उत्कृष्टता केंद्र की ओर से आयोजित एक सम्मेलन में कहा कि देश में फिलहाल 57 लाख बिजलीचालित वाहन पंजीकृत हैं और कुल वाहन बाजार में ईवी की पहुंच सात प्रतिशत है। (भाषा)



