देश-दुनिया

Court News: लापता और बचाए गए बच्चों के लिए डीएनए और बायोमीट्रिक पहचान प्रणाली संबंधी याचिका पर केंद्र से जवाब तलब

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उस जनहित याचिका पर केंद्र और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) से जवाब मांगा, जिसमें लापता और बचाए गए बच्चों की वैज्ञानिक तरीके से पहचान, तलाश और उनके परिवारों से पुनर्मिलन के लिए राष्ट्रीय डीएनए एवं बायोमीट्रिक पहचान प्रणाली स्थापित करने का अनुरोध किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय और एनसीपीसीआर को नोटिस जारी
प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने याचिकाकर्ता रीपक कंसल की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय और एनसीपीसीआर को नोटिस जारी किए। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button