Jharkhand News: स्वतंत्रता दिवस पर हेमंत सोरेन बोले, नौकरी के अभ्यथियों की मेहनत को प्रश्नपपत्र लीक माफिया के भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा

Hemant Soren: स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि नौकरी के अभ्यर्थियों की कड़ी मेहनत को प्रश्नपत्र लीक माफिया, भ्रष्टाचार या किसी भी तरह की अनियमितता की भेंट नहीं चढ़ने दिया जाएगा।
यह भी कहा झारखंड के मुख्यमंत्री ने
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने स्वतंत्रता दिवस पर कहा कि युवाओं के लिए राज्य की भर्ती एजेंसियों के माध्यम से रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
ध्वजारोहण व परेड का निरीक्षण किया
सोशल मीडिया एक्स पर हेमंत सोरेन ने लिखा है कि 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मोरहाबादी मैदान रांची में आयोजित राजकीय समारोह में ध्वजारोहण व परेड का निरीक्षण एवं अपने महान राज्य की जनता को संबोधित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जय हिंद। जय झारखंड। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



