देश-दुनिया

Vande Mataram: वंदे मातरम् ने देशभक्ति की भावना जगाई, स्वतंत्रता संग्राम में भारतीयों को किया एकजुट: उपराष्ट्रपति

HarGharTiranga: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीयों में देशभक्ति की भावना जगाने और अलग-अलग क्षेत्रों, भाषाओं, धर्मों और सामाजिक पृष्ठभूमियों के लोगों को एकजुट करने में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् ने अहम भूमिका निभाई।

हर घर तिरंगा बाइक रैली निकाली
वंदे मातरम् गीत की रचना के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित हर घर तिरंगा बाइक रैली को यहां भारत मंडपम में उपराष्ट्रपति ने कहा कि वंदे मातरम् के दो शब्द ने उस समय हर भारतीय के मन में देशभक्ति की भावना को जगाया और यही वह मुख्य ताकत बनी जिसने भारत से ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन को उखाड़ फेंका।

जानें, क्या कहा उपराष्ट्रपति ने
उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि हमारे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित हर घर तिरंगा 2026 के तहत सांसदों के साथ एक विशेष बाइक रैली को हरी झंडी दिखाते हुए बहुत खुशी हो रही है।

इस अवसर पर माननीय मंत्री किरेन रिजिजू, राजीव रंजन सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, डॉ. वीरेंद्र कुमार, जी. किशन रेड्डी, डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ-साथ सांसद और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button