देश-दुनिया

UP News: नोएडा हवाई अड्डे पर बारिश के बाद जलभराव का वीडियो प्रसारित होने पर अखिलेश यादव का तंज; अब क्या एअरपोर्ट पर नाव चलेगी?

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में मंगलवार को बारिश के दौरान जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद राज्य में राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। हालांकि, हवाई अड्डा प्रबंधन ने कहा कि 30 मिनट के भीतर परिसर से पानी निकाल दिया गया और इससे विमानों के संचालन में कोई व्यवधान नहीं आया।

जानें, क्या कहा अखिलेश यादव ने
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि अब क्या एअरपोर्ट पर नाव चलेगी? जहां भाजपा सरकार, वहां महा भ्रष्टाचार।

नोएडा हवाई अड्डे पर जलभराव के वीडियो के बाद प्रबंधन ने दी सफाई, कहा-30 मिनट में व्यवस्था संभाल ली
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में मंगलवार को बारिश के दौरान जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद हवाई अड्डा प्रबंधन ने कहा कि 30 मिनट के भीतर परिसर से पानी निकाल दिया गया और इससे विमानों के संचालन में कोई व्यवधान नहीं आया। सोशल मीडिया पर मंगलवार को प्रसारित वीडियो में हवाई अड्डे के टर्मिनल से निकलकर पार्किंग और टैक्सी स्टैंड तक जाने वाले भूमिगत मार्ग में जलभराव दिखाई दे रहा है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button