देश-दुनिया
Colombia Earthquake: कोलंबिया में भूकंप से 132 लोगों की मौत

Earthquake: कोलंबिया के चोको प्रांत में सैन जोस डेल पालमार के पास आए शक्तिशाली भूकंप में 132 लोगों की मौत हो गई है। शोध में इमारतों के ढहने की कई वजहें सामने आईं हैं। भूकंप के बाद स्थानीय लोग और अधिकारी बड़े पैमाने पर बचाव एवं राहत अभियान में जुटे हैं। इस भूकंप से काली, मैनिजालेस और पेरेइरा शहरों में भारी नुकसान हुआ है।
7.4 तीव्रता का रहा भूकंप
कोलंबिया में सोमवार को 7.4 तीव्रता के जोरदार भूकंप में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। देश के पश्चिमी हिस्से में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए और लोगों को घबराहट में अपने घरों एवं इमारतों से बाहर निकलने को मजबूर होना पड़ा। भूकंप में दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। (एजेंसियां)



