देश-दुनिया

Bihar News: तेजस्वी यादव बोले, उर्दू शिक्षकों के तबादलों की निष्पक्ष समीक्षा की जाए

Tejashwi Yadav: बिहार में सरकारी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर जारी विवाद के बीच राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया की निष्पक्ष समीक्षा की मांग की है।

जानें, क्या कहा तेजस्वी यादव ने
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर साझा किए गए पत्र में कहा कि शिक्षकों के स्थानांतरण की मौजूदा प्रक्रिया को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं, विशेषतौर पर उर्दू, अरबी तथा फारसी विषयों के शिक्षकों के संबंध में कई आपत्तियां सामने आई हैं।

मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा है कि बिहार के सरकारी विद्यालयों में उर्दू, अरबी एवं फारसी शिक्षकों के अनुचित स्थानांतरण तथा अनुदानित मदरसों एवं संस्कृत विद्यालयों के शिक्षक-कर्मियों के लंबित वेतन के अविलंब भुगतान व प्रत्येक सरकारी विद्यालयों में उर्दू एवं संस्कृत के शिक्षकों की पदस्थापना सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button