देश-दुनिया

RAC: रेलवे ने आरएसी यात्रियों को बिस्तर और कंबल उपलब्ध कराने का निर्देश दोहराया

Indian Railways: रेल मंत्रालय ने रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन (आरएसी) टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बिस्तर और कंबल (बेडरोल किट) उपलब्ध कराने के अपने निर्देश को एक बार फिर दोहराया है। यह कदम लगभग सभी रेलवे मंडलों से इस संबंध में लगातार शिकायतें मिलने के बाद उठाया गया है। आरएसी व्यवस्था में एक सीट पर दो यात्रियों को यात्रा की अनुमति दी जाती है।

जानें, रेल मंत्रालय ने क्या कहा
रेल मंत्रालय ने चार अगस्त को जारी एक पत्र में कहा कि आरएसी यात्रियों को बेडरोल किट उपलब्ध नहीं कराए जाने या अपर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराए जाने संबंधी शिकायतें विभिन्न माध्यमों से लगातार प्राप्त हो रही हैं। पत्र में कहा गया है कि उपरोक्त के मद्देनजर यह निर्देश दोबारा जारी किया जाता है कि रेलवे बोर्ड के आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि एसी चेयर कार को छोड़कर सभी वातानुकूलित (एसी) बोगियों में आरएसी टिकट पर यात्रा करने वाले प्रत्येक यात्री को उसी प्रकार की पूर्ण बेडरोल किट उपलब्ध कराई जाए, जैसी उसी कोच में कंफर्म टिकट पर यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों को दी जाती है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button