देश-दुनिया

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश, केरल में भारी बारिश; श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन में सात लोगों की मौत

Weather News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को बारिश हुई। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शहर में बादल छाए रहने एवं मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। इधर, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी बारिश हुई।

कहां-कितनी हुई बारिश
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम केंद्रों में, आयानगर में सबसे अधिक 49.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में 10.8 मिलीमीटर, पालम में 8.3 मिलीमीटर, लोधी रोड में 3.9 मिलीमीटर और रिज में तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

केरल में भारी बारिश जारी, और अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया
केरल के कई हिस्सों में बुधवार को भारी बारिश जारी रही जिससे सड़कों पर बड़े पैमाने पर जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।अधिकारियों ने बताया कि और राहत शिविर खोले गए हैं तथा निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

भारी बारिश से श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन में सात लोगों की मौत, स्कूल बंद
श्रीलंका के चाय उत्पादक पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। हालात को देखते हुए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण देश के कई हिस्सों में घर, खेत और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। सरकारी आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार मध्य श्रीलंका के पर्वतीय क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। (भाषा/एपी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button