क्राइम
Court News: आपराधिक अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं को जवाब के लिए चार सप्ताह का दिया समय

Delhi News: दिल्ली हाईकोर्ट ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट करने के संबंध में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और आम आदमी पार्टी (आप) के अन्य नेताओं के खिलाफ शुरू की गई आपराधिक अवमानना कार्यवाही पर जवाब दाखिल करने के लिए उन्हें चार सप्ताह का समय दिया है।
जानें, किसने-क्या कहा
अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील ने न्यायमूर्ति नवीन चावला और न्यायमूर्ति रविंदर डुडेजा की पीठ को बताया कि उन्हें अब तक वह सामग्री नहीं मिली है, जिसके आधार पर अवमानना का मामला शुरू किया गया है। (भाषा)



