देश-दुनिया
Assam Flood: असम में बाढ़ से अब तक 47 लोगों की मौत, 40 लापता, 7.21 लाख लोग प्रभावित

Assam News: असम में लगातार बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को भी गंभीर बनी रही। राज्य में बाढ़ से अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है और 11 जिलों में 7.21 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि करीब 40 लोग अब भी लापता हैं और मृतकों की संख्या भी बढ़ सकती है। बारिश और जलभराव की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है।



