Delhi Politics: राहुल और प्रियंका गांधी सहित कई कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री के आवास के निकट धरने पर बैठे

Delhi News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कई अन्य नेता छात्रों के खिलाफ पुलिस के बल प्रयोग के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रधानमंत्री आवास के निकट धरने पर बैठ गए। प्रधानमंत्री के आवास सात लोक कल्याण मार्ग के निकट धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं ने यहां प्रधानमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाए।
राहुल और प्रियंका ने आरएमएल पहुंचकर घायल छात्रों से मुलाकात की
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज में घायल हुए छात्रों से मुलाकात की। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी, प्रियंका और कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में उस घायल छात्रा की मां से भी मिले जिसे सोमवार को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।(भाषा)



